Bokaro news: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा, चास प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल सिंह के नेतृत्व में डुमरो सेवनडीह स्थित झामुमो कार्यालय से बांसगोड़ा पंचायत होते हुए रितुडीह पंचायत तक जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम जनता को विधेयक के संभावित प्रभावों तथा झारखंड के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अभियान को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को वापस नहीं लेती, तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
मंटु यादव ने कहा कि झामुमो सुप्रीमो एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक सिपाही इस आंदोलन के लिए तैयार है। यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक झारखंड और झारखंडियों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता।
मंटू यादव ने कहा कि परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया। आज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा झारखंड का अधिकार है और झारखंडियों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोयला एवं खनन से मिलने वाली राशि झारखंड के विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, गुरुवा, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जन-जागरण अभियान को संबोधित करते हुए मंटू यादव ने कहा कि कोयला हमारा, खनिज हमारा और अधिकार भी हमारा है। झारखंड के अधिकारों को छीनने का प्रयास करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड की जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी।
उन्होंने कहा कि 31 अगस्त 2026 तक चरणबद्ध तरीके से जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा 7 सितंबर 2026 को चास प्रखंड मुख्यालय में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक सिपाही पूरी मजबूती के साथ जुट चुका है।
मंटू यादव ने आम जनता से आह्वान किया कि अपने अधिकार, सम्मान और झारखंड के अस्तित्व की इस लड़ाई में सभी लोग सहयोग करें तथा 7 सितंबर को चास प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर चट्टानी एकता का परिचय दें।
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की लड़ाई पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर इस लंबी लड़ाई को आगे बढ़ाएगा और केंद्र सरकार को झारखंड के हितों के खिलाफ लाए गए इस विधेयक को वापस लेने के लिए मजबूर करेगा।
जन-जागरण अभियान का संचालन चास प्रखंड सचिव मनोज महतो ने किया।
अभियान में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता आकाश टुडू, चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया, चास उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, छात्र मोर्चा जिला सचिव प्रदीप यादव, मुटूकलाल किस्कू, भीमसेन सोरेन, श्रेष्ठ ठाकुर, कलीम बाबू अंसारी, दुर्गा शर्मा, नौशाद आलम, राम रेड्डी, धनेश्वर मांझी, महानंद मांझी, एनुल अंसारी, भारत पांडे, राजू मांझी, नूर शब्बा,आशा देवी, शाहजहां खातून, चांद तारा देवी, पुतुल कुमारी, सोरेन, मोहिनी देवी, सोना मरांडी, सविता देवी, सीमा देवी, नफीस अहमद, कमला देवी, बबिता देवी, महेश्वरी देवी, गुलाबी देवी, सीता सोरेन, रेखा सोरेन, पार्वती सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।





