Bokaro: शनिवार को बोकारो जिला समाहरणालय में,गत दिनांक-25अगस्त2026 (मंगलवार)को झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा,बोकारो जिला का एक प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा जी से भेंट-वार्ता कर एक ज्ञापन दिया गया था,उस ज्ञापन में मांग किया था कि-झारखण्ड सरकार के गृह-कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गत महिनों बोकारो जिला समाहरणालय में भेजे गए-1306 आंदोलनकारियों के सूची से संबंधित आंदोलनकारियों को सरकारी नियमानुसार-सभी को प्रशस्ति-पत्र,पहचान-पत्र, ताम्रपत्र एवं अन्य राजकीय सुविधा देकर सम्मानित किया जाए।*इस पर बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने हमारे प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहे थे कि-शनिवार, दिनांक-29 अगस्त 2026 को बोकारो जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में ही सभी आयोग द्वारा चिन्हित एवं गृह-कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचित 1306 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।और आज इसी सम्मानित होने वाले कार्यक्रम में बोकारो जिला के सभी प्रखंडों से सभी आंदोलनकारी जिला समाहरणालय एवं सभा कक्ष पहूंचें।लगभग-पुर्वाह्न-01 बजे बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा जी सभा कक्ष में पहूंच कर सभी उपस्थित आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहे- आप सभी झारखण्ड प्रदेश के निर्माता हैं-आप सभी को हम हार्दिक रुप से स्वागत करतें हैं।
आगे उन्होंने कहा कि-वर्तमान में SIR का कार्य राष्ट्रीय चुनाव आयोग का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चल रहा है।*उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा जी ने खेद प्रकट करते हुए कहे कि इसी वजह से आज आंदोलनकारियों का सम्मानित करने के कार्यक्रम को *शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आगामी शनिवार-दिनांक-05 सितम्बर 2026 को कैम्प टू स्थित-शिबू सोरेन स्मृति- भवन- टाऊन हॉल में आयोजित किया जाएगा।* इस पर उपायुक्त बोकारो एवं झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष -राजदेव माहथा एवं पदाधिकारियों की बीच सहमति बनी।जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से पहूंचे आज उपायुक्त सभा कक्ष में पहुंचे सभी आंदोलनकारी भी उपस्थित थे।
जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री विदेशी महतो-संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराईं,केन्द्रीय युवा अध्यक्ष- ललित नारायण, जिला महामंत्री खगेन्द्र नाथ वर्मा-करम चांद हांसदा,जिला उपाध्यक्ष-मंतोष पाठक,जिला संगठन सचिव-बनमाली दत्ता,शकिल अहमद,जिला सचिव राजकिशोर महतो-परमेश्वर मंडल,महानगर अध्यक्ष ज्योति लाल महतो-राम पद महतो, लंबोदर महतो, रामवृक्ष महतो,भागीरथ महतो,प्रदीप कुमार महतो,राजकुमार माहथा,मो०फिरोज,नगर अध्यक्ष बिमल महतो,भोला राम महतो, राज मुकुट माहथा,चण्डी चरण महतो,राजेश कुमार राय,भोला नाथ महतो,ओम प्रकाश गुप्ता,दिनेश ठाकुर,जगदीश मांझी,राम भजन लायक,मो०इस्लाम,जाकिर हुसैन,शंकर पासवान,राम राज यादव,शक्ति सोनार, कल्याणी सिंह चौधरी, सुंदर लाल रजवार,अनिल सिंह,भवतारण झा,अरुण वरण सिन्हा,महेश्वर महतो,जगतु मांझी एवं 1306 आंदोलनकारियों/आश्रितों के अलावे जिला और सभी पदाधिकारियों सहित लगभग 15 सौ झारखण्ड अलग राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहें।





