फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में खेलों का जोश, NCC कैडेटों ने जीते मेडल और दिल

Koderma news: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को सी.एच. +2 हाई स्कूल, झुमरी तिलैया में एनसीसी कैडेटों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैडेटों ने वॉलीबॉल, कबड्डी और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक दक्षता

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को सी.एच. +2 हाई स्कूल, झुमरी तिलैया में एनसीसी कैडेटों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैडेटों ने वॉलीबॉल, कबड्डी और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह आयोजन 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिम्बू, कीर्ति चक्र के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्ण कांत तिवारी ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यालय के एनसीसी एएनओ सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी ने भी कैडेटों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के हवलदार आदित्य मिश्रा एवं हवलदार रितेश भेड़े उपस्थित रहे। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram