फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में सर्पदंश के बाद नहीं मिला समय पर इलाज, ग्रामीण की मौत

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत टिमरा गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहरीले सांप के काटने के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने से 45 वर्षीय टापू पूर्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत टिमरा गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहरीले सांप के काटने के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने से 45 वर्षीय टापू पूर्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टापू पूर्ति शुक्रवार रात अपने घर के फर्श पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब तीन बजे किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही झाड़-फूंक कराने में जुट गए।

काफी देर तक झाड़-फूंक के बावजूद टापू पूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। इसके बाद परिजन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram