फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में तीन लोगों पर हमला, मारपीट के बाद बदमाशों ने की फायरिंग

सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को बदमाशों ने तीन लोगों के साथ मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH)

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को बदमाशों ने तीन लोगों के साथ मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

घायलों में डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं। उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और जमीन कारोबारी बताया जा रहा है। बाकी दोनों घायल भी सोनारी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले तीनों लोगों को घेरा और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल फायरिंग के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram