फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतकों में मां संगीता देवी और उनके दो बेटे रामकिशुन व साहिल शामिल हैं। एक ही परिवार में तीन मौतों के

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़। जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतकों में मां संगीता देवी और उनके दो बेटे रामकिशुन व साहिल शामिल हैं। एक ही परिवार में तीन मौतों के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पहले बेटे की बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले परिवार के एक बेटे की तबीयत खराब हुई थी। शुरुआती जांच में उसके मलेरिया और टाइफाइड से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इलाज के साथ परिवार ने झाड़-फूंक भी कराई।

इसके बाद परिवार के दूसरे सदस्यों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। दोनों बेटों की हालत गंभीर होने के बाद उनकी मौत हो गई।

रिम्स में मां की भी मौत

दोनों बेटों की मौत के बाद उनकी मां संगीता देवी की तबीयत भी काफी खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

रिम्स में इलाज के दौरान देर रात संगीता देवी की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में मां और दो बेटों की मौत से पाली गांव में मातम पसरा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram