फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, बनमालीपुर में तीन दिनों तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम

बनमालीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा को लेकर कमेटी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा को भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा। बनमालीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा को लेकर कमेटी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा को भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

इस बार दुर्गा पूजा के दौरान तीन दिनों तक अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सप्तमी को डांस कार्यक्रम, अष्टमी को चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता और नवमी को राज्य स्तरीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

पूजा पंडाल और व्यवस्था पर भी चर्चा

बैठक में पूजा पंडाल की तैयारी, कार्यक्रमों के आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में नई पूजा कमेटी के गठन का भी निर्णय लिया गया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में विधायक सह संरक्षक सुखराम उरांव, अध्यक्ष लक्ष्मण उरांव, सचिव नवमी उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, मुखिया सोमनाथ कोया सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram