फॉण्ट कनवर्टर NEW

हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरा छात्र, मौके पर हुई मौत

जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। वह नौवीं कक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा। जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

परिजनों के अनुसार, मुन्ना परिवार के इलाज के सिलसिले में रांची गया था। शुक्रवार सुबह वह ट्रेन से रांची से वापस घर लौट रहा था। जामताड़ा स्टेशन के पास शौचालय से लौटने के बाद वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था।

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुन्ना अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुढ़ई गांव में भी शोक का माहौल है। कम उम्र में छात्र की मौत से ग्रामीण भी काफी दुखी हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और मधुपुर GRP की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

read more : टिकट जांच में पकड़े गए 713 यात्री, रेलवे ने वसूला 6.16 लाख रुपये जुर्माना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram