फॉण्ट कनवर्टर NEW

टिकट जांच में पकड़े गए 713 यात्री, रेलवे ने वसूला 6.16 लाख रुपये जुर्माना

रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को धनबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में अचानक टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद। रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को धनबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में अचानक टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 713 यात्रियों को बिना वैध टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 6.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

टिकट जांच कर्मियों और सुरक्षा बलों की अचानक हुई कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए यात्रियों से जुर्माना वसूलने के साथ उन्हें भविष्य में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की चेतावनी दी गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट या गलत टिकट के साथ ट्रेन में सफर न करें। रेलवे ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के लिए ऐसे औचक टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram