फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में गूंजा कान्हा का जयकारा, मटका फोड़ प्रतियोगिता में मालती मांडर की टीम ने मारी बाजी

रातू रोड के बिड़ला मैदान में आयोजित कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। रातू रोड के बिड़ला मैदान में आयोजित कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव और मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया। मटका फोड़ने के लिए टीमों ने पूरे जोश के साथ अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में बजरंग दल मालती मांडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला पुरस्कार अपने नाम किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा को दूसरा और शिव शक्ति क्लब मालती मांडर को तीसरा पुरस्कार मिला। वहीं महिला वर्ग में राधा रानी मांडर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला टीम की भागीदारी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रही।

धार्मिक झांकियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में कानपुर से पहुंची स्काई इवेंट ग्रुप की झांकी टीम ने धार्मिक और पौराणिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। राकेश सोनी के नेतृत्व में कलाकारों ने श्री गणेश, राधा-कृष्ण, सुदामा, विष्णु अवतार, मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप, शिव-पार्वती, महाकाल तांडव और नरसिंह अवतार की झांकियां प्रस्तुत कीं।

श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में बच्चों की प्रस्तुति भी लोगों को खूब पसंद आई। झांकियों के दौरान पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति ने सभी प्रतिभागी टीमों, कलाकारों, श्रद्धालुओं और दर्शकों का आभार जताया। मौके पर महामंत्री प्रेम प्रतीक बमबारी, विपुल मिश्रा, दिलीप गुप्ता, निशांत चौहान, रोहित यादव, शुभम, निखिल गुप्ता और प्रकाश सिन्हा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram