फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमृतसर: ड्रोन से आए हथियार, हवाला के पैसों का बड़ा खेल उजागर, तीन गिरफ्तार

India News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सीमा पार से जुड़े हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 आधुनिक पिस्तौल और करीब ढाई लाख रुपये की हवाला

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सीमा पार से जुड़े हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 आधुनिक पिस्तौल और करीब ढाई लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है।

पुलिस ने बरामद किए 10 पिस्तौल और लाखों की राशि

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बाऊ (22) निवासी माझी मेओ, अमृतसर, मनबीर सिंह (26) निवासी वान तारा सिंह, तरनतारन और मुहम्मद तौफीक खान उर्फ बब्बलू (42) निवासी गौतम नगर, मुंबई के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल, तीन 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम ब्रेटा और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

डीजीपी यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे। वे सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ अवैध हथियार मंगवाते थे बल्कि उन्हें आगे सप्लाई करने का नेटवर्क भी तैयार कर रहे थे। पुलिस अब इस पूरे गैंग के पीछे के कनेक्शनों और पाकिस्तान से जुड़े लिंक की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गुप्त सूचना पर अमरजीत सिंह उर्फ बाऊ को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल मिली। पूछताछ के बाद मनबीर सिंह का नाम सामने आया और उसके पास से 9 पिस्तौल बरामद हुए। दोनों का एक ही पाकिस्तानी हैंडलर था, जो ड्रोन के जरिए हथियार भारत में गिराता था।

वहीं, जांच में पता चला कि मुंबई का रहने वाला मुहम्मद तौफीक खान हवाला के जरिए पाकिस्तान पैसा भेजता था। वह पंजाब के अलग-अलग शहरों में किराए के मकान लेकर नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने उसे भी ढाई लाख रुपये हवाला राशि समेत गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram