फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली में दहशत: भोरे-भोरे 50 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

India News: बुधवार की सुबह 7:40 और 7:42 बजे नजफगढ़, मालवीय नगर के एसकेवी हौज रानी और करोल बाग के आंध्रा स्कूल, प्रसाद नगर में धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, संभावना है कि और भी स्कूलों को निशाना बनाया गया हो।

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: बुधवार की सुबह 7:40 और 7:42 बजे नजफगढ़, मालवीय नगर के एसकेवी हौज रानी और करोल बाग के आंध्रा स्कूल, प्रसाद नगर में धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, संभावना है कि और भी स्कूलों को निशाना बनाया गया हो। स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली है।

इस खबर को भी पढ़ें: फिर दहशत में दिल्ली: ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, कई नामी स्कूल खाली कराए गए

दिल्ली में स्कूलों को बम धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल के महीनों में, खासकर मई और जुलाई 2025 में, दिल्ली के दर्जनों स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए। हाल ही में दिल्ली के 35 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। हालांकि ये धमकी फर्जी निकली। धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्कूलों को खाली कराया गया और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल का आईपी पता ट्रेस करने के लिए साइबर फोरेंसिक टीम काम कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram