फॉण्ट कनवर्टर NEW

यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन पहुंचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका और ब्रेकस इंडिया के वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज मोहन मुत्थू का बिष्टुपुर स्थित होटल सोननेट में स्वागत किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्रीनिवासन जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका और ब्रेकस इंडिया के वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज मोहन मुत्थू का बिष्टुपुर स्थित होटल सोननेट में स्वागत किया।

इस मौके पर हर्ष पांडेय ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लेकर यूथ इंटक की भविष्य की योजनाओं पर श्रीनिवासन से चर्चा की।

इसके बाद श्रीनिवासन और यूथ इंटक के पदाधिकारी जुस्को यूनियन पहुंचे। यहां यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में ट्रेड यूनियन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद वे टिनप्लेट यूनियन पहुंचे, जहां प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर बातचीत हुई।

पी. श्रीनिवासन ने कहा कि यूथ इंटक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की आवाज बनेगी और उनके हितों के लिए काम करेगी।

कार्यक्रम में टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह, जुस्को यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, महामंत्री सीडीएस कृष्ण, मयंक सिंह, राज पांडेय, शिवांश तिवारी, आकाश राय, मनोज दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram