फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामनवमी पर्व को लेेकर उपायुक्त ने प्रमुख जुलूस रुट का निरीक्षण किया

रांची। सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व के सफल संपादन के लिए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने 4 अप्रैल 2025 को वरीय पदाधिकरियों संग रामनवमी जुलूस के रुट का निरीक्षण किया। इस क्रम मेें उन्होेंने हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व के सफल संपादन के लिए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने 4 अप्रैल 2025 को वरीय पदाधिकरियों संग रामनवमी जुलूस के रुट का निरीक्षण किया। इस क्रम मेें उन्होेंने हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु रोड, विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, श्री महावीर मंदिर पंड़रा, तपोवन मंदिर निवारणपुर एवं अन्य मंदिरों में व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जुलुस मार्गो में सुगम यातायात के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सीसीटीवी से पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया में सतत निगरानी 24×7 रखी जाएगी ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेश नहीं फैला सके। उपायुक्त ने रामनवमी जुलूस के रुट में प्रमुख स्थानों पर लाइट की व्यापक व्यवस्था, बैरिकेट, जुलुस मार्गो की साफ-सफाई, मेडिकल टीम एवं अन्य आवश्यक इंतजाम ससमय कराने का भी निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram