फॉण्ट कनवर्टर NEW

आर्म्स और पॉक्सो केस का फरार आरोपी आखिर पकड़ा गया, सिदगोड़ा पुलिस सफल

Jamshedpur News: सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना परिसर से फरार चल रहे आरोपी मोहित सिंह को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। मोहित उस वक्त कोर्ट पहुंचा था, जब वह अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना परिसर से फरार चल रहे आरोपी मोहित सिंह को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। मोहित उस वक्त कोर्ट पहुंचा था, जब वह अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए प्रस्तुत होने वाला था। पुलिस को जैसे ही उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा और सिदगोड़ा थाना ले आई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मोहित सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक मार्च 2025 में सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर-2 इलाके में छापेमारी के दौरान अंशु चौहान को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अंशु ने खुलासा किया था कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए उसे मोहित सिंह ने अपने कब्जे वाले क्वार्टर में पनाह दी थी।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने मई 2025 में मोहित सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया था, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। फरारी के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। लंबे समय से फरार रहने के बाद मोहित जब अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा, तो पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोहित से पूछताछ के दौरान फरारी में मिली मदद, नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram