फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव, कहा- इंडिया गठबंधन की बैठक अहम, साथ ही रक्षाबंधन पर बहन से भी मिलूंगा

Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे इंडिया गठबंधन की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कई मुद्दों

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे इंडिया गठबंधन की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

तेजस्वी यादव ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर 50% टैरिफ बढ़ा दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश को नुकसान हो रहा है और प्रधानमंत्री चुप हैं।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 28 बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी इस पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा। अब यही लोग बिहार आकर ‘विश्वगुरु’ बनने की बातें करते हैं।

तेजस्वी यादव ने बताया कि दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की एक बड़ी बैठक में वे हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर वे अपनी बहन से मिलने जा रहे हैं, जो दिल्ली में रहती हैं।

चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें आयोग की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है, बल्कि अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से नोटिस मिला है जिसका जवाब वे दे रहे हैं।

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने और जदयू से चुनाव लड़ने की घोषणा के सवाल पर तेजस्वी ने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया और कहा कि इसका जवाब उनके प्रवक्ता देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram