Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह मुठभेड़ में ढेर
Jharkhand

धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह मुठभेड़ में ढेर

धनबाद के वांछित गैंगस्टर आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में STF से मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। उस पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
By Samsul HaqueAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह का अंत बुधवार रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मुठभेड़ में हो गया। उत्तर प्रदेश STF और शंकरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छोटू सिंह को मार गिराया गया। उसके पास से एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में उसका एक साथी भी घायल हुआ है।

धनबाद जिले के मूल निवासी छोटू सिंह पर हत्या, रंगदारी, बमबाजी और जानलेवा हमले जैसे कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज थे। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उसकी मौत की पुष्टि की और बताया कि वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि छोटू प्रयागराज की ओर जा रहा है। STF और स्थानीय पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर चौराहे के पास उसे घेर लिया। पकड़ने की कोशिश पर छोटू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

छोटू सिंह की आपराधिक गतिविधियाँ बेहद संगीन थीं।

  • 12 मई 2021 को वासेपुर में जमीन कारोबारी सरफुल हसन की हत्या में वह मुख्य आरोपी था।

  • झरिया के टायर कारोबारी रंजीत सिंह की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।

  • 3 दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल में बंद एक आरोपी सुंदर यादव ने गोली चलाई थी, लेकिन इसका मास्टरमाइंड छोटू सिंह था। उसने खुद इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी।

  • सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या भी छोटू के क्राइम रिकॉर्ड में शामिल है। इसी केस में वह पहली बार जेल गया था।

छोटू की मौत को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। धनबाद समेत झारखंड और यूपी पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Ashish Ranjan Chotu Singh encounter Dhanbad gangster encounter Gangster Aman Singh murder Jharkhand crime news Prayagraj STF encounter आशीष रंजन छोटू सिंह मुठभेड़ गैंगस्टर अमन सिंह हत्या झारखंड अपराध खबरें धनबाद गैंगस्टर एनकाउंटर प्रयागराज STF एनकाउंटर
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.