फॉण्ट कनवर्टर NEW

HEC बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, सड़क जाम

रांची के HEC बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुलडोजर के साथ टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसके बाद लोगों ने सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची के HEC बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुलडोजर के साथ टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बिरसा चौक से सेल सैटेलाइट चौक के पास सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी थी। टीम के पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क जाम होने के कारण बिरसा चौक से डीसी के घोड़ा चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब 20 से 25 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार उन्हें यहां से हटाती है, तो पहले रहने के लिए वैकल्पिक जगह दी जाए। लोगों ने सरकार से पुनर्वास की मांग की है।

सड़क किनारे 20 से ज्यादा घर हैं। कई लोग छोटे होटल और राशन की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से उनका घर और रोजगार दोनों प्रभावित होंगे।

फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram