फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 315 करोड़ का बोनस तय

टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा से पहले अच्छी खबर आई है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वार्षिक बोनस को लेकर समझौता हो गया है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद इस साल कर्मचारियों के बीच 315 करोड़ रुपये बोनस

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा से पहले अच्छी खबर आई है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वार्षिक बोनस को लेकर समझौता हो गया है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद इस साल कर्मचारियों के बीच 315 करोड़ रुपये बोनस बांटने पर सहमति बनी।

समझौते के दौरान टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ‘टुन्नू’ समेत दोनों पक्षों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समझौते के दस्तावेज पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर भी कर दिए।

पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये ज्यादा

इस बार बोनस की राशि पिछले साल की तुलना में बढ़ाई गई है। वर्ष 2025 में कर्मचारियों को 303.12 करोड़ रुपये बोनस मिला था। इस साल यह राशि बढ़कर 315 करोड़ रुपये हो गई है।

कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस?

ग्रेड के अनुसार बोनस की अधिकतम और न्यूनतम राशि तय की गई है।

  • ओल्ड सीरीज: अधिकतम 4,52,512 रुपये
  • NS ग्रेड: अधिकतम 1,28,448 रुपये
  • NS ग्रेड: न्यूनतम 39,016 रुपये

यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार बोनस की राशि जल्द ही कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और त्योहार से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram