फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में युवक की संदिग्ध मौ’त, शव मिलने से मचा हड़कंप

कोतवाली थाना क्षेत्र में औघड़ भगवान आश्रम के सामने खाली पड़ी जमीन से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में औघड़ भगवान आश्रम के सामने खाली पड़ी जमीन से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ASP कोतवाली भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति वहां कचरा फेंकने गया था, तभी उसकी नजर युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जगह पर अक्सर नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। शव पर खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

read more : जयराम महतो-थानेदार विवाद पर मरांडी ने पुलिस से पूछे तीखे सवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram