फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदित्यपुर में 18 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गिरने से मौत का शक

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी स्थित साई कृष्णा हेवन सिटी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 18 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान सतबोहनी निवासी

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी स्थित साई कृष्णा हेवन सिटी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 18 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान सतबोहनी निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि खुशबू गुरुवार को साई कृष्णा हेवन सिटी पहुंची थी। परिसर के प्रवेश द्वार पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को उसने फ्लैट नंबर 515 में किसी परिचित से मिलने की बात बताई थी। इसके बाद वह फ्लैट की ओर चली गई। कुछ समय बाद उसके ऊंचाई से नीचे गिरने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खुशबू फ्लैट नंबर 515 में किससे मिलने पहुंची थी और वहां पहुंचने के बाद आखिर क्या हुआ। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किस स्थान से और किन परिस्थितियों में नीचे गिरी। पुलिस परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल किशोरी की मौत को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने तक घटना को लेकर किसी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram