फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में ASP का औचक निरीक्षण, अभिलेखों से सफाई तक परखी व्यवस्था

Bokaro: सहायक पुलिस अधीक्षक, चास बोकारो द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के तहत बरमसिया ओपी एवं बनगड़िया ओपी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपी के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। ओपी में संधारित सभी अभिलेखों

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: सहायक पुलिस अधीक्षक, चास बोकारो द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के तहत बरमसिया ओपी एवं बनगड़िया ओपी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ओपी के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। ओपी में संधारित सभी अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया गया तथा लंबित अभिलेखों के संधारण को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही ओपी के रख-रखाव एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया तथा परिसर में स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ओपी में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों से अवगत हुए।

सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता के साथ सदैव शिष्ट, विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। साथ ही आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण करने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram