फॉण्ट कनवर्टर NEW

गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद, आधुनिक खेती की तकनीक सीखने पुणे पहुंचेंगे अधिकारी

गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम के तहत गन्ने की खेती की नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए बिहार से 40 सदस्यीय टीम रविवार को पुणे के लिए रवाना हुई। टीम में गन्ना उद्योग विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और राज्य की चीनी मिलों के प्रतिनिधि शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम के तहत गन्ने की खेती की नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए बिहार से 40 सदस्यीय टीम रविवार को पुणे के लिए रवाना हुई। टीम में गन्ना उद्योग विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और राज्य की चीनी मिलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

यह टीम 15 से 17 सितंबर 2026 तक पुणे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट में शामिल होगी। वहां टीम गन्ने की आधुनिक खेती और नई तकनीकों की जानकारी लेगी।

प्रशिक्षण के दौरान टीम को टिश्यू कल्चर, गन्ने की खेती में आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल, गन्ने में होने वाली बीमारियों की पहचान और फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा टीम सहकारिता विभाग के माध्यम से संचालित चीनी मिलों के कामकाज को भी समझेगी। प्रशिक्षण के बाद प्राप्त जानकारी को बिहार में गन्ने की खेती को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

ईख आयुक्त ने बताया कि पुणे में प्रशिक्षण से अधिकारियों और वैज्ञानिकों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। इसका लाभ बिहार के किसानों को मिलेगा और कम लागत में बेहतर गन्ने की खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram