Skip to content
Log In
टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी

तलाक दिया तो सामान भी लौटाओ! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया करारा आदेश

India News: सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करते हुए बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद महिला को निकाह के समय मायके से लाया गया सामान, सोना–चांदी, नकदी और रिश्तेदारों व दोस्तों से मिले सभी उपहार वापस लेने का पूरा कानूनी अधिकार है। इसे महिला की निजी संपत्ति माना जाएगा और पति पर इसे लौटाने की बाध्यता होगी।

धारा 3 की नई व्याख्या—केवल सिविल विवाद नहीं, महिला की गरिमा जुड़ी है

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, संजय करोल और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 3 को व्यापक रूप से लागू करने निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि इस धारा को “सिर्फ सिविल विवाद” न मानकर संविधान में दर्ज लैंगिक समानता, गरिमा और आर्थिक स्वायत्तता के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पीठ ने 2001 के डैनियल लतीफी मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

पूर्व पति को 17.67 लाख रुपये लौटाने का आदेश

यह फैसला कोलकाता की एक महिला की याचिका पर आया, जिसने अपने पूर्व पति से निकाह में मिले सामान की वापसी और आर्थिक सहायता की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मांग को सही मानते हुए पूर्व पति को छह हफ्तों में 17,67,980 रुपये बैंक खाते में जमा करने का आदेश दिया।

हाई कोर्ट का फैसला उलटा—“संवैधानिक मूल्यों को नजरअंदाज़ किया गया”

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के 2022 के फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें महिला की याचिका खारिज कर दी गई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट ने मामले को महज सिविल विवाद की तरह देखा और निकाहनामे के सबूतों की गलत व्याख्या कर दी, जबकि कानून का मकसद सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

देशभर की मुस्लिम महिलाओं के लिए राहत

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला देशभर में लाखों तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। अब वे न सिर्फ मेहर और गुजारा भत्ता, बल्कि निकाह में मिला हर सामान वापस पा सकती हैं।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *