फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर के बाहर पैपराजी देख बौखलाए सनी, बोली कड़ी बातें

India News: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच, सनी देओल का एक वीडियो सामने आया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। वीडियो में सनी अपने घर के बाहर खड़े पैपराज़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच, सनी देओल का एक वीडियो सामने आया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। वीडियो में सनी अपने घर के बाहर खड़े पैपराज़ी को देखकर गुस्से में आ जाते हैं और उन्हें फटकार लगाते हुए कहते हैं—“आप लोगों को शर्म आनी चाहिए… आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं… फिर भी ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हो… शर्म नहीं आती?”

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने मीडिया और पैप्स से साफ-साफ कहा था कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए और गलत खबरें साझा न की जाएं। इसके बावजूद घर के बाहर कैमरों की भीड़ देखकर सनी का पारा चढ़ गया।

सोशल मीडिया पर सनी को मिला सपोर्ट, यूजर्स बोले—गुस्सा जायज

सनी देओल का ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा—“सनी ने बिल्कुल सही कहा।” दूसरे ने कहा—“उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें अकेला छोड़ दो।” एक यूजर ने तो सनी का साथ देते हुए लिखा—“मेरी तरफ से दो गाली और दो।” लोगों का मानना है कि सिलेब्रिटी भी इंसान हैं और मुश्किल समय में उन्हें स्पेस मिलना चाहिए।

धर्मेंद्र हुए डिस्चार्ज, परिवार ने फिर प्राइवेसी की अपील की

धर्मेंद्र को 13 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब उनकी देखभाल घर पर की जा रही है। परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें आराम की जरूरत है। परिवार ने मीडिया और फैंस से विनम्र अनुरोध किया कि वे उन्हें कुछ समय के लिए शांत माहौल दें। फिलहाल पूरा देओल परिवार चाह रहा है कि धर्मेंद्र का स्वास्थ्य किसी भी बाहरी दबाव के बिना सुधरे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram