Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा नगर निकाय चुनाव में सरगर्मी तेज, सुनील प्रसाद साव ने खोला मुख्य कार्यालय
Jharkhand

चाईबासा नगर निकाय चुनाव में सरगर्मी तेज, सुनील प्रसाद साव ने खोला मुख्य कार्यालय

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 1, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: चाईबासा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी अब पूरे शहर में फैल चुकी है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के बिहारी क्लब परिसर में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, आदिवासी उरांव समाज संघ के क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष संचू तिर्की सहित विभिन्न समुदायों के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित विभिन्न समुदायों के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए सुनील प्रसाद साव द्वारा पिछले वर्षों में किए गए सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सुनील प्रसाद साव ने हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि आगामी नगर निकाय चुनाव में सुनील प्रसाद साव के पक्ष में मतदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर संभावित प्रत्याशी सुनील प्रसाद साव ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शहर के विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों महिला-पुरुषों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे पिछले कई वर्षों से समाज और चाईबासा शहर की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। शहर की समस्याओं से वे पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि यदि चाईबासा की जनता का सहयोग और समर्थन उन्हें मिलता है और वे निर्वाचित होते हैं, तो उनकी पहली प्राथमिकता शहर का समग्र विकास होगा। उन्होंने जोड़ा तालाब, महिलाओं के लिए मनोरंजन के साधन, महिलाओं की सुरक्षा, लीज नवीकरण, नाली-गली सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करेंगे और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की जनता कभी भी उनसे सीधे अपनी समस्याएं साझा कर सकती है।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव ने कहा कि वे बहुत कम अवसरों पर इस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें सुनील प्रसाद साव के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन की जानकारी मिली, उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि वे सुनील प्रसाद साव को कई वर्षों से जानते हैं और उन्हें समाज व चाईबासा के लिए हमेशा समर्पित पाया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि चाईबासा के विकास के लिए सुनील प्रसाद साव को अपना आशीर्वाद और समर्थन दें।

विशिष्ट अतिथि आदिवासी उरांव समाज संघ के अध्यक्ष संचू तिर्की ने भी अपने संबोधन में सुनील प्रसाद साव के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेलकूद, पर्व-त्योहार या जरूरतमंदों की सहायता, हर क्षेत्र में सुनील प्रसाद साव हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने मंच से आदिवासी उरांव समाज संघ की ओर से उरांव समाज के समर्थन की घोषणा भी की।

चुनावी कार्यालय उद्घाटन समारोह में दिलीप खंडेलवाल, प्रदीप साहू, प्रदीप साव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रोफेसर दीपेंद्र प्रसाद, जंग बहादुर, संजय चक्रवर्ती, गोरख प्रसाद गुप्ता, मेघा तांती, दीपक खिरवाल, मुनकी शर्मा, महफूज आलम, मोहम्मद फिरोज, ओमकार करवा और बाबूलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप राम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनंत लाल विश्वकर्मा ने किया।

उद्घाटन समारोह में चाईबासा के विभिन्न समुदायों, जाति एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.