फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

एलपीजी टैंकर में अचानक गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के दुमुहानी के समीप मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर रात एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील गैस मौजूद होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur :  सोनारी थाना क्षेत्र के दुमुहानी के समीप मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर रात एलपीजी गैस से भरे टैंकर में अचानक रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील गैस मौजूद होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई थी। हालांकि, चालक की तत्परता और पुलिस तथा तकनीकी टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि टैंकर दुमुहानी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को वाहन से गैस रिसने का पता चला। खतरे को भांपते हुए उसने तुरंत टैंकर को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और गैस कंपनी के अधिकारियों के साथ सोनारी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एहतियातन घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया। किसी भी तरह की चिंगारी से गैस में आग लगने की आशंका को देखते हुए मरीन ड्राइव पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को भी सुरक्षित दूरी पर रहने को कहा गया।

इसी बीच गैस कंपनी के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ के अलावा टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंचे। टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत टैंकर की जांच की और रिसाव के स्थान को चिन्हित कर उसे ठीक करने की कार्रवाई शुरू की। काफी प्रयास के बाद गैस रिसाव को नियंत्रित कर दिया गया।

घटना के दौरान पुलिस ने विशेष सावधानी बरती, क्योंकि एलपीजी अत्यधिक ज्वलनशील होती है। यदि रिसाव के दौरान किसी वाहन से चिंगारी निकल जाती या आग का कोई स्रोत गैस के संपर्क में आ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। समय रहते चालक द्वारा टैंकर रोकने और पुलिस-तकनीकी टीम की तत्परता से संभावित खतरा टल गया और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram