फॉण्ट कनवर्टर NEW

इस्लामी मरकज में गूंजा आजादी का जश्न, छात्रों ने गाया “सारे जहां से अच्छा”

Ranchi News : रांची के हिन्दपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर इस्लामी मरकज के महासचिव सह सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची के हिन्दपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर इस्लामी मरकज के महासचिव सह सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के बाद जब छात्रों ने अल्लामा इक़बाल द्वारा लिखित कौमी तराना “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा” प्रस्तुत किया, तो उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

समारोह को संबोधित करते हुए मो. इसलाम ने कहा कि भारत की आजादी केवल एक वर्ग की देन नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों की कुर्बानियों का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए शिक्षा को समाज व देश की प्रगति की कुंजी बताया और घर-घर में शिक्षा का दीप जलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर इस्लामी मरकज के प्रिंसिपल मुफ्ती जमील अहमद ने जंगे आजादी में शहीद हुए वीरों की कहानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जो समाज को नई दिशा और देश को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में उलेमा, छात्र, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram