फॉण्ट कनवर्टर NEW

SSC परीक्षाओं को लेकर सख्ती: 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा

दिल्ली पुलिस SI और जूनियर इंजीनियर परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू, देखें सेंटरों की पूरी लिस्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में आगामी 23 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होने जा रहा है। इन परीक्षाओं को पूरी तरह कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा जारी कर दी है।

तीन पालियों में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं

कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक की सूचना के अनुसार, 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें ‘सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) एग्जामिनेशन 2026’, ‘सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड CAPF एग्जामिनेशन 2025’ और ‘जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) एग्जामिनेशन 2026’ शामिल हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

कब से कब तक लागू रहेगी पाबंदी?

प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर शांति भंग करने या परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जारी यह निषेधाज्ञा 23 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन 5 प्रमुख बातों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध:

  1. भीड़ जुटाने पर रोक: केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी रहेगी (सरकारी कार्य में लगे कर्मी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा इससे मुक्त रहेंगे)।
  2. लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध: किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
  3. आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर रोक: बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद जैसे किसी भी अस्त्र-शस्त्र के साथ घूमना वर्जित रहेगा (ड्यूटी पर तैनात पुलिस व सरकारी कर्मियों को छोड़कर)।
  4. पारंपरिक हथियारों पर पाबंदी: लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा या भाला जैसे हरवे हथियार लेकर चलने पर सख्त मनाही है।
  5. सभा या बैठक वर्जित: निषेधाज्ञा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

रांची के इन 3 केंद्रों पर होगी परीक्षा:

  1. कैपस्टोन टेक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर: आउटर रिंग रोड, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास, सुनयना बैंक्वेट हॉल के सामने, कांके, रांची।
  2. आइडियल इंटरनेशनल स्कूल: शिव मंदिर के पास, दलादली, रांची।
  3. एसडीजेड इन्फोटेक-1: रामपुर, नामकुम/गरके क्षेत्र, रांची।
प्रशासन ने आम नागरिकों और परीक्षार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और नियमों का पालन कर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग करें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram