फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेस्टोरेंट कर्मी की गला रेतकर हत्या, CCTV फुटेज से दबोचा गया कातिल ग्राहक

जेपी मार्केट स्थित रेस्टोरेंट में ग्राहक ने स्टाफ पर किया चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के धुर्वा इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार, 17 नवंबर की रात जेपी मार्केट स्थित ‘टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट’ में एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट कर्मी के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपी को धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?

वरीय पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 17 नवंबर 2026 की रात करीब 9:40 बजे धुर्वा थाना पुलिस को सूचना मिली कि जेपी मार्केट के ‘टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट’ में काम करने वाले एक स्टाफ को किसी ग्राहक ने गले में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए खून से लथपथ कर्मी को इलाज के लिए पारस अस्पताल भिजवाया। लेकिन, गले में गहरा घाव होने के कारण इलाज के दौरान ही घायल कर्मी ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के तिसरी निवासी विजय कुमार दास के 36 वर्षीय पुत्र अजय कुमार दास के रूप में हुई है।

CCTV फुटेज से खुला राज, खून से सना चाकू व शर्ट बरामद

इस जघन्य हत्याकांड के बाद धुर्वा थाने में कांड संख्या 307/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। रांची एसएसपी के निर्देश पर हटिया के वरीय पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नीरज कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमित कुमार (पिता- उमाशंकर लाल) है, जो धुर्वा थाना क्षेत्र के ही डीटी/210, डायमंड फील्ड का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर और घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, वारदात के वक्त आरोपी द्वारा पहनी गई खून से सनी शर्ट और उसका एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 5 मार्च 2025 को भी धुर्वा थाने में कांड संख्या 59/25 के तहत मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram