Skip to content
Log In
SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी संथाल बेटियों का भी पैतृक संपत्ति पर हक, 41 साल पुराने केस में HC का फैसला कभी देश की ‘मदर फैक्ट्री’, आज बदहाली की मिसाल; HEC के पतन से CM हेमंत ने दी सीख इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी बंद! इंडिगो संकट के बीच सरकार ने किया ये काम!

India News: इंडिगो एयरलाइंस में चल रहे बड़े परिचालन संकट के बाद हवाई किराए में हुई मनमानी बढ़ोतरी की शिकायतों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किराए में हो रहे इस अप्रत्याशित उछाल को रोकने के लिए एयरलाइन कंपनियों पर अस्थायी किराया सीमा (फेयर कैप) लगा दी है। अब सभी एयरलाइन कंपनियों को निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

लाखों का किराया अब नियंत्रण में

चालक दल की कमी और उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को हवाई किराए आसमान छू रहे थे; कुछ रूटों पर किराया ₹90,000 या ₹1 लाख से भी अधिक हो गया था। यह सरकारी कदम संकटग्रस्त यात्रियों के आर्थिक शोषण को रोकने और बाज़ार में मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

इंडिगो को रविवार रात तक रिफंड का सख्त आदेश

सरकार ने इंडिगो को रद्द की गई उड़ानों के टिकट के पैसे यात्रियों को रविवार, 7 दिसंबर 2025 को रात 8 बजे तक वापस करने का सीधा और सख्त निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर नियामक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रभावित यात्रियों के लिए यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर वे अपनी यात्रा की तारीख या समय बदलते हैं, तो उनसे कोई रीशेड्यूलिंग चार्ज न लिया जाए। इसके अलावा, जिन यात्रियों का बैगेज चेक-इन हो गया था, लेकिन उड़ान रद्द हो गई, उनके बैगेज को यात्री के घर या दिए गए पते पर भिजवाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। मंत्रालय वास्तविक समय के आंकड़ों के माध्यम से किराया स्तरों पर कड़ी निगरानी रखेगा।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *