फॉण्ट कनवर्टर NEW

सियालदह स्टेशन पर स्टॉल में लगी आग, धुएं से घबराए हजारों यात्री

कोलकाता : सेंट्रल कोलकाता के व्यस्त सियालदह स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह खाने-पीने के एक स्टॉल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सुबह करीब 9.20 बजे हुई, जब स्टेशन पर ऑफिस और काम के लिए जाने वाले हजारों यात्रियों की भारी भीड़ थी।

सियालदह स्टेशन

अपनी भाषा में पढ़ें

कोलकाता : सेंट्रल कोलकाता के व्यस्त सियालदह स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह खाने-पीने के एक स्टॉल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सुबह करीब 9.20 बजे हुई, जब स्टेशन पर ऑफिस और काम के लिए जाने वाले हजारों यात्रियों की भारी भीड़ थी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ और दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल की ओर भेजी जा रही हैं। सियालदह स्टेशन राज्य की राजधानी और उपनगरों को जोड़ने वाले दो प्रमुख रेलवे केंद्रों में से एक है। सुबह के व्यस्त समय में आग लगने के कारण स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों में घबराहट फैल गई।

Read More : अंकित बालियान हत्याकांड में 2 शूटर ढेर, 50 से ज्यादा संदिग्ध रडार पर

स्टॉल से निकला घना धुआं

मौके पर मौजूद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.20 बजे स्टेशन परिसर में एक खाने-पीने के स्टॉल से घना धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा, “धुआं तुरंत पूरे स्टेशन परिसर में फैल गया। यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।” उन्होंने बताया कि यात्रियों में आग को लेकर घबराहट उसकी तीव्रता से कहीं ज्यादा थी। आग जिस स्टॉल में लगी थी, उसके आसपास कई अन्य स्टॉल और दुकानें थीं, जहां ज्वलनशील सामान मौजूद था। दमकल अधिकारी के मुताबिक, ऐसे में सबसे बड़ी प्राथमिकता आग को दूसरी दुकानों और स्टॉल तक फैलने से रोकना था। उन्होंने कहा कि इस कोशिश में दमकल विभाग कामयाब रहा।

स्टेशन के पास दुकानों में सुरक्षा इंतजाम पर सवाल

अधिकारियों का दावा है कि स्टेशन के पास वाली दुकान में आग से सुरक्षा के न्यूनतम इंतजाम थे। उनका यह भी दावा है कि वहां पानी की उचित सप्लाई उपलब्ध नहीं थी। अधिकारी ने कहा, “दमकल विभाग अपने पानी से आग बुझाने का काम कर रहा है। फिलहाल, बाहर से आग की लपटें दिखाई नहीं दे रही हैं।” फिलहाल घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीमें आग के पूरी तरह बुझने और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इस महीने बंगाल में दो बड़ी आग की घटनाएं

पश्चिम बंगाल में इस महीने की शुरुआत में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। दोनों घटनाओं में नौ-नौ लोगों की मौत हुई थी। पहली घटना बीरभूम जिले के तारापीठ के एक होटल में हुई थी। दूसरी घटना मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram