फॉण्ट कनवर्टर NEW

सारंडा में नदी का जलस्तर बढ़ने से हादसा, दो ग्रामीणों की मौत

सारंडा : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और तेज धार के कारण तीन ग्रामीण बह गए। सोमवार तक दो ग्रामीणों के शव

सारंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

सारंडा : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और तेज धार के कारण तीन ग्रामीण बह गए। सोमवार तक दो ग्रामीणों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है। मृतकों की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू और उनकी मां के रूप में हुई है। वहीं, बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही हादसे में माता-पिता को खोने के कारण ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Read More : सियालदह स्टेशन पर स्टॉल में लगी आग, धुएं से घबराए हजारों यात्री

अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे तीनों ग्रामीण गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण कुइली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी की तेज धार की चपेट में आने से तीनों ग्रामीण बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नदी के आसपास उनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार देर रात खोजबीन के दौरान रोया सिद्धू की मां का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

ग्रामीणों ने रातभर नदी के आसपास तलाश जारी रखी। छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन में जुट गई। सोमवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त तलाश के दौरान बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। दो शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। वहीं, सुनीता सिद्धू की तलाश अभी भी जारी है।

तेज बहाव के कारण तलाश में मुश्किल

सुनीता सिद्धू की तलाश के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक नदी किनारे, झाड़ियों और संभावित बहाव वाले स्थानों को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार बारिश के कारण कुइली नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है। तेज धार के चलते सर्च ऑपरेशन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस और ग्रामीण अब नदी की धारा के साथ-साथ संभावित बहाव वाले इलाकों में भी सुनीता सिद्धू की तलाश कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram