फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने समिति को दिया सहयोग का आश्वासन

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय और नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय और नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने किया।

इस दौरान समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। उन्हें बुके और चुन्नी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। समिति की ओर से रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी पूजा पंडालों की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई मुद्दे उठाए। इनमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक व्यवस्था और नशेड़ियों पर कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल थे। समिति ने इन समस्याओं का समय रहते समाधान करने का आग्रह किया।

एसएसपी राकेश रंजन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि पूजा से पहले सभी जरूरी समस्याओं का समाधान जनहित में किया जाएगा। उन्होंने पूजा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

एसएसपी ने नशे की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने नशे पर रोक लगाने के लिए सभी लोगों से मिलकर नशामुक्त समाज के लिए काम करने की अपील की।

सिटी एसपी पारस राणा ने भी समिति को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अजीत सहाय, रवींद्र वर्मा, राजेश कुमार लाल, राजन वर्मा, संजय सिन्हा गोपू, अमरनाथ साहू, सागर कुमार, मो. इसलाम, मयंक गिरी, तपेश्वर केसरी, वीरेंद्र साहू, समीर सिंह, बिंदु सिंह, पूनम सिंह और पूनम वर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram