फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट का मुख्य गेट बंद करा दिया और परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट का मुख्य गेट बंद करा दिया और परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया।

इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। बम की धमकी को देखते हुए मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया। सुरक्षा टीमें कोर्ट के अलग-अलग कमरों और परिसर के अन्य हिस्सों की जांच कर रही हैं।

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

कोर्ट का कामकाज प्रभावित

धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ। सुनवाई और जमानत से जुड़े मामलों के लिए कोर्ट पहुंचे मुवक्किलों और वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिसर खाली कराए जाने के कारण कई लोगों को वापस लौटना पड़ा।

फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच जारी है। पुलिस धमकी की सच्चाई और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram