[the_ad id="5983"]

‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने भरा एसआईआर फॉर्म

रांची: झारखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) का महाअभियान शुरू हो चुका है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गति देने और आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे आए

रांची: झारखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) का महाअभियान शुरू हो चुका है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गति देने और आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे आए हैं। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयं एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भरकर इस प्रक्रिया की शुरुआत की।

इस अवसर पर 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 290 की बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) वेरोनिका देवी ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन से फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य के सभी पात्र और योग्य मतदाताओं से बेहद महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है और इसे सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य और जिम्मेदारी है।

पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है अद्यतन मतदाता सूची

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली तभी संभव है, जब हमारी मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन (अपडेटेड) हो। उन्होंने राज्य के समस्त नागरिकों, युवाओं और विशेषकर पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं से आग्रह किया कि वे तय समय सीमा के भीतर अपने घर पहुंचने वाले बीएलओ के माध्यम से एसआईआर प्रपत्र भरकर अपना विवरण सत्यापित जरूर कराएं।

समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान

हेमंत सोरेन ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता की सक्रिय भागीदारी में निहित है। इसलिए, लोग न केवल स्वयं इस अभियान का हिस्सा बनें, बल्कि अपने परिवार, आस-पड़ोस, रिश्तेदार और समाज के अन्य लोगों को भी समय पर अपना एसआईआर प्रपत्र भरने और सत्यापन कराने के लिए प्रेरित करें। वर्तमान में बूथ स्तरीय बीएलओ घर-घर जाकर इस गणना प्रपत्र को वितरित कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक और निर्वाचन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इनमें मुख्य रूप से रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और बीएलओ वेरोनिका देवी उपस्थित रहीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.