फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में मानवता की मिसाल, एक यूनिट रक्त ने मरीज को दी नई उम्मीद

Lohardaga news: खून की कमी से जूझ रहे एक मरीज के लिए समय पर किया गया रक्तदान जीवनदायी साबित हुआ। जिले के कुड़ू प्रखंड के पंडरा निवासी मुबारक पवरिया, जो सदर अस्पताल लोहरदगा में उपचाररत हैं, उन्हें तत्काल एक यूनिट बी पॉजिटिव (बी+) रक्त की

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: खून की कमी से जूझ रहे एक मरीज के लिए समय पर किया गया रक्तदान जीवनदायी साबित हुआ। जिले के कुड़ू प्रखंड के पंडरा निवासी मुबारक पवरिया, जो सदर अस्पताल लोहरदगा में उपचाररत हैं, उन्हें तत्काल एक यूनिट बी पॉजिटिव (बी+) रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था मुस्लिम वैल्फेयर सोसाइटी के संस्थापक सैयद वसीम और अध्यक्ष अब्दुल मोहिमीन उर्फ बबन ने पहल करते हुए रक्त की व्यवस्था कराई। सोसाइटी के सक्रिय सदस्य खालिद अंसारी ने बिना देर किए स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के इलाज में राहत मिली और परिजनों ने भावुक होकर रक्तदाता तथा सोसाइटी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सोसाइटी के कई पदाधिकारी एवं सदस्य सदर अस्पताल में मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी भी व्यक्ति का यह छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है।सोसाइटी ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक बनें और आवश्यकता पड़ने पर आगे आकर मानव सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram