फॉण्ट कनवर्टर NEW

माघ महीने की संगरांद श्रद्धा से संपन्न, गुरुद्वारा नानक दरबार में विशेष अरदास

Chaibasa News: नानकशाही संबत 557 के अनुसार माघ महीने का आरंभ बुधवार को हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा में माघ महीने की संगरांद का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ किया गया। बड़ी संख्या में साध संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: नानकशाही संबत 557 के अनुसार माघ महीने का आरंभ बुधवार को हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा में माघ महीने की संगरांद का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ किया गया। बड़ी संख्या में साध संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में रानो वालिया द्वारा बारह माह का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत माघ महीने से संबंधित श्लोक और महीना सुनाया गया। इस दौरान समुह साध संगत की सेहत, सुख-शांति और चड़दी कला के लिए विशेष अरदास की गई। अरदास में सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मंगल कामनाएं की गईं।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने साध संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु के चरणों में यही अरदास है कि माघ का महीना सभी के लिए सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने संगत से गुरु घर के साथ निरंतर जुड़े रहने और गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर संगरांद का प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही साध संगत के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी ने प्रेम और भाईचारे के साथ भाग लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से समुह साध संगत से अनुरोध किया गया कि वे इसी प्रकार गुरु घर के कार्यक्रमों में भाग लेते रहें और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे पूरे गुरुद्वारा परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram