फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पहाड़ काटने वाले मांझी की याद में खून से सेवा, 17 दानवीर आगे आए

Chatra news : चतरा में माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा भवन परिसर में लगाया गया, जिसमें कुल 17 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chatra news : चतरा में माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा भवन परिसर में लगाया गया, जिसमें कुल 17 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा की।

शिविर का नेतृत्व अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश भारती ने किया। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा, एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार, निर्भय कुमार, जीएनएम मधुलता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, एएनएम जयंती भेलेन तिर्की, लैब टेक्नीशियन देवानंद कुमार, विजय कुमार, सुमन कुमारी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी व समाजसेवी उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने दशरथ मांझी के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि वे दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और मेहनत के अद्भुत प्रतीक थे। अपने कठिन परिश्रम और अटूट विश्वास के बल पर उन्होंने पहाड़ काटकर रास्ता बनाकर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती।

वक्ताओं ने युवाओं से दशरथ मांझी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में आगे आने की अपील की। रक्तदान शिविर के माध्यम से उनके सपनों और विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram