फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्रद्धा नहीं, सेवा बनी पहचान, पुण्यतिथि पर असहायों के चेहरे खिले

Koderma news:पिता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झुमरी तिलैया शहर के गुमो निवासी आनंद सिंह एवं उनके भाई सन्नी सिंह ने सेवा और संवेदना का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मंगलवार को उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय बंगाली सिंह की प्रथम पुण्यतिथि अड्डी बांग्ला रोड स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news:पिता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झुमरी तिलैया शहर के गुमो निवासी आनंद सिंह एवं उनके भाई सन्नी सिंह ने सेवा और संवेदना का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मंगलवार को उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय बंगाली सिंह की प्रथम पुण्यतिथि अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में मनाई।

इस अवसर पर दोनों भाइयों ने अपने परिजनों के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों तथा स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री एवं कंबल का वितरण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर भ्राता द्वय ने कहा कि पिता की स्मृति में बुजुर्गों व असहाय लोगों की सेवा भाव से मदद करने पर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर यथासंभव सहायता करना ही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में गुमो निवासी समाजसेवी रमेश सिंह ‘पप्पु’ के अलावा विशाल सिंह सहित परिवार के अन्य परिजन एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram