फॉण्ट कनवर्टर NEW

पश्चिमी सिंहभूम को बड़ी राजनीतिक सौगात, मधु कोड़ा-गीता कोड़ा को जिम्मेदारी

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए यह अहम राजनीतिक घटनाक्रम है। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के दो वरिष्ठ नेताओं मधु कोड़ा और गीता कोड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए यह अहम राजनीतिक घटनाक्रम है। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के दो वरिष्ठ नेताओं मधु कोड़ा और गीता कोड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में योगदान को देखते हुए दी गई है।

इसी क्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक जुएल उरांव की मौजूदगी में आदित्य साहू का निर्विरोध चयन झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किया गया। राज्यसभा सांसद रहने के बाद अब उन्हें संगठन की कमान सौंपी गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य मधु कोड़ा और गीता कोड़ा सहित सभी नवमनोनीत प्रदेश प्रतिनिधियों को बधाई दी गई।

जिला कमेटी ने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में भाजपा पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे झारखंड में संगठन को और मजबूत करेगी तथा जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram