फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा चुनाव के कारण बदली सोनपुर मेला की तारीखें? जानिए डीएम अमन समीर ने क्या कहा

Patna News: बिहार का प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 अब नई तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मेले की तारीखों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार का प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 अब नई तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मेले की तारीखों में बदलाव करने का फैसला लिया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर अनुमंडल सभागार में एक अहम बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सारण जिले में 6 नवंबर को मतदान की तिथि तय की गई है। ऐसे में पहले से निर्धारित 3 नवंबर को मेला शुरू करना कठिन होगा, क्योंकि पूरा प्रशासन चुनाव कार्य में व्यस्त रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव की तैयारियों के कारण सभी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी में रहेंगे, जिससे मेला संचालन पर असर पड़ेगा। इसलिए तिथियों में बदलाव जरूरी है। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सोनपुर मेला का उद्घाटन अब 9 नवंबर को किया जाएगा और समापन 10 दिसंबर को होगा।

डीएम अमन समीर ने कहा कि मेले की नई तिथियों का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा ताकि अंतिम स्वीकृति प्राप्त की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, तथा अन्य जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय समिति के गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। नई तिथियों की घोषणा के बाद अब मेला समिति तैयारियों को नए सिरे से शुरू करेगी ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक बेहतर व्यवस्था का अनुभव कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram