फॉण्ट कनवर्टर NEW

अररिया में कफ सिरप व नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से एक बड़ी तस्करी का खुलासा हुआ है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं बटालियन के जवानों ने जोगबनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली दवाओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से एक बड़ी तस्करी का खुलासा हुआ है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं बटालियन के जवानों ने जोगबनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली दवाओं और भारतीय-नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है।

सोमवार को यह कार्रवाई जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना गांव में सीमा पिलर संख्या 179/2 के पास की गई। एसएसबी निरीक्षक सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में 29 वर्षीय उमर फारुख, पिता मो. हासिम को गिरफ्तार किया गया। वह अमौना वार्ड संख्या-20 का निवासी है।

तलाशी के दौरान उसके पास से 1,454 बोतल कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप, 4,200 नाइट्राजेपम 10 मिलीग्राम की टैबलेट, ₹17,000 भारतीय करेंसी, और ₹8,965 नेपाली मुद्रा बरामद की गई। यह दवाएं नेपाल में खपाने की तैयारी थी और भारत से अवैध रूप से भेजी जा रही थीं।

गिरफ्तार उमर फारुख से पूछताछ के बाद उसे जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नशीली दवाओं के तस्करों को करारा झटका लगा है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस की यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच होने वाली अवैध दवा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह एक संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है जो भारत से नेपाल तक नशीली दवाओं की सप्लाई में शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram