फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम के साथ मारपीट, ट्रैक्टर व्यवसायी पर FIR

सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बंटेक इंडिया कंपनी के साइट इंचार्ज जीतेंद्र यादव ने सोमवार रात सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर व्यवसायी मनीष राम

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम। सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बंटेक इंडिया कंपनी के साइट इंचार्ज जीतेंद्र यादव ने सोमवार रात सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर व्यवसायी मनीष राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि झारखंड बिजली वितरण निगम ने बंटेक इंडिया को स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया है। सोमवार दोपहर टीम मनीष राम के घर मीटर लगाने पहुंची थी। घर के एक सदस्य की मौखिक सहमति के बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया।

आरोप है कि मनीष राम ने मौके पर आकर अथॉरिटी लेटर मांगा, लेटर दिखाने के बाद भी वह उग्र हो गए और टीम के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए अभिनंदन गुप्ता और अजय सिंह के साथ भी हाथापाई की गई।

शिकायत में यह भी आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर महिला से छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram