Ranchi : गणेश महोत्सव को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार देर रात शहर की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने फिरयालाल चौक, रेलवे कॉलोनी काली मंदिर गणेश समिति और गजराज पूजा समिति कचहरी चौक स्थित गणेश पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
उपायुक्त ने परिवार के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मौके पर शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, सागर कुमार, नन्द किशोर सिंह चंदेल, संदीप मुखर्जी, राजेश सिन्हा सन्नी, रमेश सिंह, वार्ड पार्षद आरती कुमारी, विक्की वर्मा सहित कई गणेश पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।




