फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा कदम, आयोग के अधिवक्ता को भेजा नोटिस

JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID की SIT ने अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को नोटिस भेजा है। SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID की SIT ने अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को नोटिस भेजा है। SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

पूछताछ के दौरान जांच टीम परीक्षा से जुड़े कानूनी मामलों और कोर्ट में आयोग की ओर से रखे गए पक्ष के बारे में जानकारी लेगी। इसके साथ ही परीक्षा विवाद के दौरान आयोग की ओर से लिए गए प्रशासनिक फैसलों पर भी सवाल किए जा सकते हैं।

SIT की जांच का दायरा परीक्षा से जुड़े पत्राचार और फैसलों तक भी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आयोग, परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी और अन्य संबंधित पक्षों के बीच किस तरह बातचीत और पत्राचार हुआ था।

बताया जा रहा है कि CID अब तक इस मामले में कई अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ऐसे में आयोग के अधिवक्ता को नोटिस भेजे जाने को जांच की आगे की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram