फॉण्ट कनवर्टर NEW

CBSE ने KVS और NVS भर्ती परीक्षा का टियर-2 रिजल्ट किया जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा के टियर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। फिलहाल प्राइमरी टीचर (PRT) और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा के टियर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। फिलहाल प्राइमरी टीचर (PRT) और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं।

अभ्यर्थी अपने संबंधित पद का रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं। जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए टियर-2 रिजल्ट से यह पता चलेगा कि अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है या नहीं।

इंटरव्यू के बाद मिलेगी मार्कशीट

इंटरव्यू वाले पदों का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के 15 दिनों के अंदर मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, जिन पदों के लिए इंटरव्यू जरूरी नहीं है, उनके टियर-2 के अंक अभ्यर्थियों के लॉगिन में रिजल्ट के साथ उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Preference दर्ज करने का मौका

जिन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को अपनी Preference देनी है, वे तय समय के अंदर आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं।

इंटरव्यू या स्किल टेस्ट वाले पदों के लिए शेड्यूल और कॉल लेटर प्रक्रिया का कार्यक्रम तय होने के बाद अभ्यर्थियों के लॉगिन में उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram