किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 से 13 सितंबर तक चले अभियान में पुलिस ने 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान वाहन जांच में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 4 लाख 94 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। वहीं नशे के खिलाफ कार्रवाई में 507 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर, 814 ग्राम MDMA और 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
शराब के खिलाफ कार्रवाई में 126 लीटर विदेशी और 55 लीटर देसी शराब जब्त की गई। पशु तस्करी में 10 मवेशी भी बरामद किए गए। इसके अलावा ट्रैक्टर, बाइक, टोटो और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।एसपी ने लोगों से नशा तस्करी की सूचना ANTF हेल्पलाइन 9031816150 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।



