फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

न्यू जर्सी में स्काईडाइविंग विमान हादसा: 15 लोग घायल, क्या हुआ था मौके पर?

World News: संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत में बुधवार शाम को एक स्काईडाइविंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा विलियम्सटाउन क्षेत्र के पास स्थित क्रॉस कीज हवाई अड्डे के निकट हुआ, जब विमान टुकाहो रोड के घने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत में बुधवार शाम को एक स्काईडाइविंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा विलियम्सटाउन क्षेत्र के पास स्थित क्रॉस कीज हवाई अड्डे के निकट हुआ, जब विमान टुकाहो रोड के घने जंगलों में गिर पड़ा।

द मिरर यूएस की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार सभी 15 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए कैमडेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्लूसेस्टर काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इस दुर्घटना की पुष्टि की। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, और अब तक दुर्घटना के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया गया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई जब कुछ ही दिन पहले, रविवार को ओहियो में एक और दुखद विमान हादसा हुआ था। यंगस्टाउन-वॉरेन क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद एक छोटे निजी विमान के क्रैश हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल थे, साथ ही पायलट और सह पायलट की भी मौत हुई। मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • पायलट: जोसेफ मैक्सिन (63)

  • सह पायलट: टिमोथी ब्लेक (55)

  • परिवार: वेरोनिका वेलर (68), उनके पति जेम्स वेलर (67), बेटे जॉन वेलर (36) और बहू मारिया वेलर (34)

यह परिवार यंगस्टाउन-वॉरेन क्षेत्र में एक स्टील निर्माण संयंत्र का स्वामी बताया जा रहा है।

इन दो दुखद घटनाओं ने अमेरिका में विमान सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram