फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन बच्चों के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दु’ष्कर्म

Ranchi News: सिल्ली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से तीन बच्चों के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने छात्रा से दरिंदगी करने के बाद उसे बेहोशी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। घटना एक अप्रैल

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: सिल्ली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से तीन बच्चों के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने छात्रा से दरिंदगी करने के बाद उसे बेहोशी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। घटना एक अप्रैल की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को दिन के 10 बजे पीड़िता अपने घर से स्वर्णरखा नदी में नहाने अकेले जा रही थी, रास्ते में गांव के पुतरा गोस्वामी ने लड़की का मोबाइल मांग कर किसी को फोन किया। उसके बाद वह अपना फोन लेकर निकल गई। कुछ दूरी जाने के बाद उस आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और जबरन कुछ पिला दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसका एक अन्य दोस्त भी वहां आ गया। दोनों उसे पकड़कर पास के जंगल में गए, जहां दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। लड़की को सिंगपुर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram